Monday, December 8, 2025

गाज़ा पर बरपाए जा रहे कहर की पीड़ा में शरीक है पंजाब की जन-लहर

 गाज़ा पर बरपाए जा रहे कहर की पीड़ा में शरीक है पंजाब की जन-लहर

 


हम सब इस समय गाज़ा के अंदर मानवता के संहार की इन्तहा देख रहे हैं। इज़रायली हुकूमत द्वारा करीब पौने दो साल से दिन-रात मिसाइलें और बम बरसाकर गाज़ा के 60,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई है। पूरी आबादी को घरों से उजाड़ दिया गया है। स्कूल, अस्पताल और हर तरह की बुनियादी सुविधाओं को नष्ट कर गाज़ा पट्टी को मलबे के ढेर में बदल दिया गया है। इज़रायली हकूमत ने फ़िलिस्तीनी लोगों तक पहुंचने वाली हर तरह की सहायता रोक कर भुखमरी के हालात बना दिए हैं। राशन बांटने वाली जगहों पर जमा होते भूखे असहाय फ़िलिस्तीनियों को इज़रायली सैनिक दिन-दहाड़े गोलियों से भून रहे हैं। मासूम बच्चे भूख से तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। यह सब कुछ अमेरिकी साम्राज्यवादी हुक्मरानों की शह और पैसों के साथ तथा पश्चिमी साम्राज्यवादी ताकतों के समर्थन से हो रहा है। अमेरिका से जहाज भर-भरकर पहुँचते हथियारों से यह सब हो रहा है। यह मानवता पर बरप रहे कहर की इंतिहा है और हम सभी इस कहर की पीड़ा में शरीक हैं। हम गाज़ा के लोगों के नरसंहार के खिलाफ हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम इज़रायल और अमेरिकी साम्राज्यवादियों के ऐसे जुल्मों के खिलाफ हैं। हम संघर्षरत फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ हैं, जिन्हें अपनी ही धरती से उजाड़ा जा रहा है। हम फ़िलिस्तीनी लोगों पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ दुनिया भर के इंसाफ पसंद लोगों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाते हैं।

 

इज़रायली और अमेरिकी साम्राज्यवाद - मुर्दाबाद!

संघर्षरत फ़िलिस्तीनी लोग - ज़िंदाबाद!

दुनिया भर के मेहनतकश लोगों की एकता - ज़िंदाबाद!

संघर्षरत फ़िलिस्तीनी लोग - ज़िंदाबाद!

दुनिया भर के मेहनतकश लोगों की एकता - ज़िंदाबाद!

 

(आदिवासी इलाकों में हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ मोगा में हुए जन प्रदर्शन के दौरान सामूहिक रूप से पारित प्रस्ताव)


 

No comments:

Post a Comment