रेलवे पुलिस केस दर्ज करेगी
तीन दिन से रेलें जाम करने वाले
किसानों पर अब रेलवे पुलिस केस दर्ज करेगी। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दौरा करने
पहुँचे फिरोज़पुर रेलवे मंडल के डी. आर. एम. अनुज प्रकाश ने कहा कि रेल पटरियों
पर धरना देकर रेल गाडियां रोकने वाले किसानों पर एफ.आर.आई. दर्ज की जााएगी। इस काम के लिए रेलवे द्वारा धरने वाले स्थानों पर
वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन से 180 रेल गाडियां प्रभावित हुईं हैं
जिसमें से 40 प्रतिशत गाडियां रद्द करनी पड़ी
हैं। बाकी रेल गाडियां लेट तथा वैकल्पिक रूटों पर चल रही हैं। इसके अतिरिक्त
बरनाला के समीप गिरफ्तार किए गए 48 किसानों पर पंजाब पुलिस द्वारा केस दर्ज करने की सूचना मिली है।
(पंजाबी ट्रिब्यून)
किसान आंदोलन की गूँज दिल्ली
पहुँची
केंद्र सरकार ने कपास के हुए
नुक्सान के कारणों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम श्ेजने का निर्णय
किया है। शनिवार को खेती मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अशोक दुलवाई तथा पलांट सुरक्षा
सलाहकार एस.एस.सुशील के नेतृव में पहुँच रही टीम पंजाब के खेती विभाग के अधिकारियों से
मीटिंग के अलावा मौके पर जा कर तथ्य भी एकत्र करेगी। पंजाब सरकार कंेद्रीय टीम के
सामने किसानों की मदद करने के लिए और राशि जारी करने की माँग रखेगी।
No comments:
Post a Comment