Friday, November 6, 2015

6. d) घिराव करेंगी ’महिला ब्रिगेड़‘


अब कपास पट्टी में मंत्रियों का घिराव करेंगी महिला ब्रिगेड़ हरसिमरत के घिराव के लिए महिला ब्रिगेड़ तैयार, संघर्ष का नेतृत्व करेंगीं महिलाएँ

-चरनजीत भुल्लर



पंजाबी ट्रिब्यून, 13 अक्तूबर

बठिंडाः कपास पट्टी में पंजाब सरकार को अब महिला ब्रिगेड़ घेरेंगे। इसमें हरसिमरत कौर बादल को विशेषनिशाना बनाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के महिला विंगद्वारा गाँव-गाँव इस प्रकार के महिला बिग्रेड़ बनाए गए हैं जो आगामी दिनों में शासक दल का विरोध करेंगे। बठिंडा मानसा तथा संगरूर जिलों में यह बिग्रेड़ अच्छी ताकत रखता है जिसे किसान पक्षों ने अपने आगामी संघर्ष में सबसे आगे रखना है। गाँव-गाँव महिलाओं ने 10-10 सदस्यों के ग्रुप बनाए हैं। महिला विंग की नेता हरिंदर कौर बिंदू तथा परमजीत कौर पित्थो द्वारा महिलाओं की लामबंदी की गई है।
किसान तथा मज़दूर पक्षों ने 23 अक्तूबर को मुख्य संसदी सचिवों तथा मंत्रियों के घिराव का प्रोग्राम रखा है। गाँवों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का घिराव किया जाएगा। जि़ला बठिंडा की महिला नेता हरिंदर बिंदू का कहना था कि काम का सीज़न होने की वजह से किसान खेतों में हैं। इसलिए महिलाएँ शासक पक्ष के नेताओं को गाँवों में प्रवेश नहीं करने देंगीं। हरसिमरत कौर बादल ने गाँवों की इन्हीं महिलाओं के साथ चुनरियाँ बँटाई थीं। उन्होंने कहा कि अब ये महिलाएँ इन चुनरियों का हिसाब लेंगीं। महिला बिग्रेड़ संगत दर्शन प्रोग्रामों में  जा कर सवाल करेंगीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंग ने हर जि़ले में उन माहिर औरतों को तैयार किया है जिन्हें भाषण कला का अच्छा अनुभव है। महिलाओं के पास कोई शैक्षिक डिग्री नहीं है परन्तु उन्होंने रेल रोको आंदोलन दौरान ऐसी गज़ब की योग्यता तथा जज़्बे को प्रदर्शित किया जिसे देख सब दंग रह गए। रामपुरा के रेल मार्ग पर एक महिला ने अपनी बात  अमरीका से शुरू करके पित्थो गाँव पर लाकर समाप्त की। इन महिलाओं के भाषण अन्य महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। महिला नेता परमजीत कौर पित्थो ने बताया कि अब अगले चरण में संघर्ष से जुड़ कर गाँवांे में जागो तथा मशाल मार्च आयोजित किए जाएंगे।
सूत्र बताते हैं कि महिला बिग्रेडों़ द्वारा शासक दल की महिला नेताओं का घिराव भी किया जाएगा। जिस कारण पुलिस को भी अब महिला पुलिस को चैकस करना पड़ेगा। पंजाब पुलिस द्वारा अब बठिंडा में तैनात किए गए नये पुलिस अफसरों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

No comments:

Post a Comment