लोगों ने असली अर्थों में मनाया शहीद भगत सिंह
और साथियों का शहीदी दिवस,
साम्राज्यवाद और उसके दलाल हाकिमों के
खिलाफ जूझने का आह्वान
⮚
पंजाब की वोट पार्टियों द्वारा हो रही कॉन्फ्रेंसों के दिनों में लोगों द्वारा बरनाला की धरती पर बेमिसाल कॉन्फ्रेंस
⮚
साम्राज्यवाद की लूट और उत्पीड़न को चुनौती देने वाली शहीद भगत सिंह और साथियों की क़ौमी मुक्ति संग्राम की विरासत को बुलंद करती ऐतिहासिक जन लामबंदी
⮚
उमड़े जन सैलाब के दरमियान मंच से देशद्रोही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के राष्ट्रीय सरोकारों से लेकर ईरान पर हमले के अंतरराष्ट्रीय सरोकारों तक की चर्चा, ईरानी जन संघर्ष की जय-जयकार और मोदी सरकार की साम्राज्यवादी चाकरी पर ढेरों लानतें
⮚
साम्राज्यवादी हमलों के नए कदमों के खिलाफ संयुक्त जन संघर्षों का आह्वान
⮚
जन संघर्षों के प्रति पंजाब सरकार के हिंसक कदमों का नोटिस और सख्त निंदा, एकजुट जन प्रतिरोध का आह्वान
⮚
किसानों, खेत मजदूरों, औद्योगिक मजदूरों, मुलाजिमों और अन्य मेहनतकश हिस्सों की संयुक्त संघर्ष लहर खड़ी करने की आवश्यकता पर जोर
⮚
शहीद भगत सिंह के विचारों के हवाले से संप्रदायवाद, जातिवाद और जाती-पाती उत्पीड़न के खिलाफ, औरत मुक्ति के सरोकारों, सामाजिक बेइंसाफी के खिलाफ और बराबरी के लिए जूझने का आह्वान
⮚
मौजूदा दौर के संघर्षों के लिए शहीद भगत सिंह के विचारों से रोशनी लेने और समाज में इनके प्रकाश को फैलाने का गंभीर उपक्रम
No comments:
Post a Comment