Showing posts with label लोगों ने असली अर्थों में मनाया शहीद भगत सिंह और साथियों का शहीदी दिवस. Show all posts
Showing posts with label लोगों ने असली अर्थों में मनाया शहीद भगत सिंह और साथियों का शहीदी दिवस. Show all posts

Sunday, March 29, 2026

लोगों ने असली अर्थों में मनाया शहीद भगत सिंह और साथियों का शहीदी दिवस

लोगों ने असली अर्थों में मनाया शहीद भगत सिंह

और साथियों का शहीदी दिवस, 

साम्राज्यवाद और उसके दलाल हाकिमों के

खिलाफ जूझने का आह्वान



⮚     पंजाब की वोट पार्टियों द्वारा हो रही कॉन्फ्रेंसों के दिनों में लोगों द्वारा बरनाला की धरती पर बेमिसाल कॉन्फ्रेंस

⮚     साम्राज्यवाद की लूट और उत्पीड़न को चुनौती देने वाली शहीद भगत सिंह और साथियों की क़ौमी मुक्ति संग्राम की विरासत को बुलंद करती ऐतिहासिक जन लामबंदी

⮚     उमड़े जन सैलाब के दरमियान मंच से देशद्रोही भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के राष्ट्रीय सरोकारों से लेकर ईरान पर हमले के अंतरराष्ट्रीय सरोकारों तक की चर्चा, ईरानी जन संघर्ष की जय-जयकार और मोदी सरकार की साम्राज्यवादी चाकरी पर ढेरों लानतें

⮚     साम्राज्यवादी हमलों के नए कदमों के खिलाफ संयुक्त जन संघर्षों का आह्वान

⮚     जन संघर्षों के प्रति पंजाब सरकार के हिंसक कदमों का नोटिस और सख्त निंदा, एकजुट जन प्रतिरोध का आह्वान

⮚     किसानों, खेत मजदूरों, औद्योगिक मजदूरों, मुलाजिमों और अन्य मेहनतकश हिस्सों की संयुक्त संघर्ष लहर खड़ी करने की आवश्यकता पर जोर

⮚     शहीद भगत सिंह के विचारों के हवाले से संप्रदायवाद, जातिवाद और जाती-पाती  उत्पीड़न  के खिलाफ, औरत मुक्ति के सरोकारों, सामाजिक बेइंसाफी के खिलाफ और बराबरी के लिए जूझने का आह्वान

⮚     मौजूदा दौर के संघर्षों के लिए शहीद भगत सिंह के विचारों से रोशनी लेने और समाज में इनके प्रकाश को फैलाने का गंभीर उपक्रम