ईरान पर आक्रमण की जानी-पहचानी पटकथा
यदि
2003 में सद्दाम हुसैन
के इराक के खिलाफ युद्ध "जनसंहार
के हथियारों"
की एक मनगढ़ंत धमकी के आधार पर शुरू किया गया
था, तो अमेरिका और इज़राइल के ऑपरेशन, एपिक फ्यूरी और रोरिंग लायन (गरजता शेर) न केवल
एक झूठी धमकी पर ही निर्भर करते हैं, बल्कि
जानबूझकर की गई इस गलत पेशकारी पर भी कि ईरान ऐसी धमकी को कब और कैसे कार्यान्वित करने
में सक्षम हो चुका है।
जिस मुख्य खतरे को वजह के रूप में पेश किया जा रहा है, वह ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम है। हमलों की शुरुआती लहर के बाद
अपने पहले भाषण में,
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका
के पास हमला करने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि तेहरान समझौता करने के लिए तैयार
नहीं था। ईरानियों के साथ बातचीत में मुख्य वार्ताकार स्टीव विटकॉफ ने और आगे बढ़कर
दावा किया कि ईरान
"औद्योगिक-ग्रेड बम बनाने वाली सामग्री से शायद एक हफ्ते दूर है"।
पल की पल, इस तथ्य
को अलग रखते हैं कि पिछले साल ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के बाद, ट्रंप ने शेखी मारी थी कि ईरान की परमाणु सुविधाएं "मिटा दी गई हैं"। भले ही हम मान लें कि वह राजनीतिक नंबर बनाने
की ओछी ललक के चलते ही ऐसी अतिशयोक्ति कर रहा था, अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्थाओं और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने लगातार
यह निष्कर्ष निकाला है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान ने बम बनाने के लिए सक्रिय
प्रयास दोबारा शुरू किए हैं।
वास्तव में, हमले
शुरू होने से कुछ घंटे पहले, ओमान
के विदेश मंत्री और मुख्य मध्यस्थ बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने सी एन एन को बताया कि
ईरान
"ऐसी सामग्री कभी
इकट्ठा न करने के लिए सहमत हो गया था जो बम बनाएगी"। उनके शब्दों में: "एक शांति समझौता हमारी पहुंच में है ... यदि हम कूटनीति को वहां तक पहुंचने के लिए जरूरी
जगह देते हैं।"
इसके बजाय, गत वर्ष जून में हुए 12 दिनों
के युद्ध की तरह,
ईरान पर तब हमला किया गया जब वह बातचीत की मेज
पर था, फर्क सिर्फ यह था कि पिछले मौके पर, इज़राइली अकेले ही इस पर हमला कर चुके थे जब अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बंकर बस्टर बम गिराए थे।
परमाणु हथियारों के अलावा, अमेरिकियों
ने दावा किया है कि उन्हें एक संभावित ईरानी हमले का खतरा था। फिर भी 1 मार्च को - युद्ध
के दूसरे दिन - पेंटागन ने कांग्रेस के स्टाफ को बंद दरवाजों
में की गई ब्रीफिंग के दौरान स्वीकार किया कि ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं थी जो दर्शाती
हो कि ईरान, अमेरिका पर पहले हमला करने की तैयारी कर रहा
था।
ट्रंप ने आगे चेतावनी दी कि ईरान ऐसी मिसाइलें विकसित कर रहा है जो जल्द
ही अमेरिकी मुख्य भूमि तक मार करने में सक्षम होंगी, एक दावा जिसे उसने सोमवार को युद्ध के तीसरे दिन दोहराया, कि ईरान "जल्दी" बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिका के अंदर लक्ष्यों
पर मार करने में सक्षम हो जाएगा।
फिर,
उसके अपने प्रशासन की रिपोर्टें उसके दावों
का खंडन करती हैं। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी द्वारा मई 2025 के मूल्यांकन में निष्कर्ष निकाला गया कि ईरान
संभावित रूप से लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर सकता है जो सिर्फ 2035 तक अमेरिका तक पहुंच सकती हैं, वह भी तब यदि उसने अमेरिका को प्राथमिक लक्ष्य के रूप में चुनकर ऐसी
क्षमता को आगे बढ़ाया। इसलिए "पूर्व-निवारक युद्ध" का
तर्क भी ढह जाता है।
फिर युद्ध के लिए नैतिकता का सवाल यह है कि क्या यह ईरानी नेतृत्व की
क्रूरता के कारण नैतिक रूप से बचाव योग्य है। लेकिन किसी देश की सरकार द्वारा दमन किसी
अन्य देश को उस पर हमला करने का अधिकार नहीं देता। दुनिया भर में, रूस,
चीन, उत्तर कोरिया, म्यांमार
और सऊदी अरब में,
क्रूर तानाशाही मौजूद है। इनमें से एक अमेरिका
का प्रमुख सहयोगी है,
और दूसरे के साथ ट्रंप ने, अपने तानाशाही नेता द्वारा एक युद्ध शुरू करने के बावजूद संबंधों को
फिर से स्थापित करने की सक्रिय कोशिश की है जिसमें एक मिलियन से अधिक लोग मारे गए हैं।
तो फिर युद्ध क्यों आगे बड़े? ट्रंप और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट रूप से
हिसाब लगाया कि ईरान का नेतृत्व इन वर्षों में सबसे कमजोर था। इसके क्षेत्रीय प्रॉक्सी - गाजा युद्ध के बाद बुरी तरह कमजोर हो गए हैं। इस दौरान, ट्रंप ने गलत अंदाजा लगाया कि ईरानी आत्मसमर्पण कर देंगे, और अपनी इस बयानबाजी को ऐसे स्तर तक बढ़ा दिया जहां से पीछे हटना मुश्किल
हो गया।
(इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित सप्तऋषि बास्क के लेख के कुछ अंशों का
अनुवाद)
No comments:
Post a Comment